धारा 3. सदस्यता

क.) सदस्यता की पात्रता :-

(अ) कोई भी भारतीय या अप्रवासी भारतीय पुरूष अथवा महिला जो श्री अग्रसेन के आदर्शों में आस्था रखता हो तथा उन्हे जीवन्त करने की अभिलाषा रखता हो, जिसकी आयु 18 वर्ष की हो चुकी हो वह अग्रविश्‍व ट्रस्ट का विधान के अन्तर्गत सदस्य हो सकता है।

(ब) कोई भी परिवार, शाखा, सभा, फर्म, प्रतिष्ठान कोआपरेटिव सोसायटी ट्रस्ट या कम्पनी जो विधानान्तर्गत पात्र हो, वह अग्रविश्‍व ट्रस्ट का सदस्य हो सकती है तथा अपना एक प्रतिनिधी नियुक्त कर सकती है।

ख.) सदस्यों का वर्गीकरण एवं शुल्क :-

  1. आजीवन समर्पित सदस्य :- जो व्यक्ति, परिवार या संस्था ट्रस्ट को पांच लाख रू, की निधि देकर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करता है वे ट्रस्ट के आजीवन समर्पित सदस्य होंगे।
  2. आजीवन संरक्षक सदस्य :- जो व्यक्ति, परिवार या संस्था ट्रस्ट को दो लाख इक्कावन हजार रू, की निधि देकर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करता है वे ट्रस्ट के आजीवन संरक्षक सदस्य होंगे।
  3. आजीवन सहसंरक्षक सदस्य :-जो व्यक्ति, परिवार या संस्था ट्रस्ट को एक लाख रू, की निधि देकर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करता है वे ट्रस्ट के आजीवन सहसंरक्षक सदस्य होंगे।
  4. आजीवन विशिष्ट सदस्य :- जो व्यक्ति, परिवार या संस्था ट्रस्ट को इक्कावन हजार रू, की निधि देकर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करता है वे ट्रस्ट के आजीवन विशिष्ट सदस्य होंगे।
  5. आजीवन क्रियाशील सदस्य :- जो व्यक्ति, परिवार या संस्था ट्रस्ट को इक्कीस हजार रू, की निधि देकर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करता है वे ट्रस्ट के आजीवन क्रियाशील सदस्य होंगे।
  6. आजीवन सहयोगी सदस्य :-जो व्यक्ति, परिवार या संस्था ट्रस्ट को ग्यारह हजार रू, की निधि देकर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करता है वे ट्रस्ट के आजीवन सहयोगी सदस्य होंगे।
  7. आजीवन मान्य सदस्य :-जो व्यक्ति, ट्रस्ट को इक्कावन सौ रू, की निधि देकर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करता है वे ट्रस्ट के आजीवन मान्य सदस्य होंगे।
  8. आजीवन सदस्य :-जो व्यक्ति, ट्रस्ट को ग्यारह सौ रू, की निधि देकर ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करता है वे ट्रस्ट के आजीवन सदस्य होंगे।
  9. मानद सदस्य :- विशिष्ट विद्वान, समर्पित समाजसेवी, पत्रकार, साहित्यकार,व अन्य जिनका ट्रस्ट के उद्देश्यों और मन्तव्यों की अभिपूर्ति में महत योगदान प्रतीत होता हो, ऐसे सम्मानीय व्यक्तियों को, ट्रस्ट का मानद सदस्य बनाया जायेगा । मानद सदस्य से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।